


बिजलीकर्मी की मौत के बाद गांव में कोहराम, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :
टुंडी में बिजलीकर्मी संतोष मोदक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम कर सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे उनके घर लाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष उनके शव का अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े। सभी की आंखें नम थीं और हर आंख में आंसू थे।
विदित हो कि टुंडी और मँझिलाडीह के बीच शिबू सोरेन कॉलेज के निकट रविवार देर रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की चकमे से बाइक अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गई, जिससे
संतोष मोदक
की मौत हो गई। वह बिजली विभाग में कार्यरत थे और अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते थे।
गांव में मचा कोहराम
संतोष मोदक की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं, जो उनकी मौत के बाद से बेहद दुखी हैं। गांव के लोगों ने नम आंखों से उनकी अंतिम विदाई दी।




