उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड में होली मिलन समारोह का आयोजन

Advertisements

उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड में होली मिलन समारोह का आयोजन

डीजे न्यूज, धनबाद: उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, बच्चे और अभिभावक शामिल हुए। बच्चों ने शिक्षक और अभिभावकों के चरणों में फूल  व अबीर गुलाल डालकर होली खेली। प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने सबों को  प्राकृतिक रंगों व फूलों से होली खेलने की सलाह दी और किसी को जबर्दस्ती रंग लगाने से मनाही की। मौके पर पशुपति महतो, सचिन महतो, तुलसी तुरी,संजय गोराई, रमेश सोरेन, रीना देवी, आलो देवी, किरण देवी,,चंपा देवी, सुशील मल्लिक, काजल देवी,नुनीबाला देवी,शिवानी देवी,गुडिया देवी, रेखा देवी,सुभाष महतो अनोखी कुमारी,  यशोदा कुमारी,सुजाता, सुषमा,परी,अर्पिता कुमारी, नंदिता,पिंकी  कुमारी,आदर्श, प्रिंस मुर्मू, पवन तुरी,,दीपक, नरेंद्र, विक्रम कुमार, लखन तुरी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top