Advertisements



हलकट्टा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने रंग-अबीर संग मनाई होली

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद ): नया प्राथमिक विद्यालय हलकट्टा में होली की दो दिनों की छुट्टी से पूर्व सोमवार को बच्चों ने उत्साहपूर्वक होली मनाई। विद्यालय परिसर रंग और उमंग से सराबोर नजर आया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग और अबीर लगाकर होली की खुशियां साझा कीं।
विद्यालय के प्रधान शिक्षक अजीत पंडित ने सभी बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर बीपीओ सुजीत कुमार महतो, सहायक शिक्षक बासुदेव सिंह समेत कई अभिभावक उपस्थित रहे।




