Advertisements




शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बलियापुर थाना परिसर में सोमवार की शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभिन्न दालों के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। एसपीडीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की। मौके पर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, अल्पना मुखर्जी, देवाशीष पांडे, मुखिया संजय गोराय, स्वप्न कुमार महतो, विजय रजक आदि थे।




