होली पर्व को लेकर पचम्बा थाना में शांति समिति की बैठक, भाईचारा बनाए रखने का संकल्प

Advertisements

होली पर्व को लेकर पचम्बा थाना में शांति समिति की बैठक, भाईचारा बनाए रखने का संकल्प

डीजे न्यूज, पचंबा, गिरिडीह :

पचम्बा थाना परिसर में डीएसपी मंटू कुमार की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है, इसलिए सभी समुदाय के लोग आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाएं।

 

बैठक में दिए गए निर्देश

– सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट साझा न करें।

– डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का पालन करें।

– नशा कर वाहन चलाने या स्टंट करने से बचें।

– कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top