Advertisements




सांसद व विधायक ने किया चहारदीवारी जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): राजकीय मध्य विद्यालय कपुरिया के खेल मैदान की चहारदीवारी जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास रविवार को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी तथा बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने संयुक्त रूप से किया। डीएमएफटी फंड से होने वाले इस कार्य का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, अनुशासन और आकर्षक वातावरण देना है। वक्ताओं ने कहा कि चहारदीवारी का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण होने से विद्यालय की सुरक्षा मजबूत होगा। साथ ही छात्रों के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक शैक्षणिक माहौल भी तैयार करेगा। मौके पर कपुरिया पंचायत की मुखिया ममता देवी, दिलीप कुमार, विकास महतो, दिनेश महतो आदि उपस्थित थे।




