Advertisements




हेमंत से मिले बुंडू नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बुंडू नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं विधायक विकास कुमार मुंडा उपस्थित रहे।




