



48 में 46 शिकायतों का त्वरित निराकरण

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम कार्यरत है।
विभिन्न मतदान केंद्रों से कंट्रोल रूम में 48 शिकायत प्राप्त हुई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त दीपांकर स्वर्णकार, सोमेलाल उरांव, मनीष प्रकाश, सादिक आलम, बिनोद सिंह, सजल मंडल, प्रमोद कुमार, सोहेल कुमार ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर 46 शिकायतों का तत्काल निराकरण कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए आमजन कंट्रोल रूम के नंबर 0326 – 2311807, कंट्रोल रूम के नोडल पदाधिकारी के मोबाइल नंबर 9023684990, कंट्रोल रूम के नोडल पदाधिकारी 1 के मोबाइल नंबर 8789473426, कंट्रोल रूम के नोडल पदाधिकारी 2 के मोबाइल नंबर 8521612878 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8210840901 पर संपर्क कर सकते हैं।




