रालोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नौ मार्च को पटना में होगी बैठक, आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

Advertisements

रालोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नौ मार्च को पटना में होगी बैठक, आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

डीजे न्यूज, पटना : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 9 मार्च को पटना में आयोजित की जाएगी। पहले यह बैठक रांची में प्रस्तावित थी, लेकिन बिहार से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों की भागीदारी को देखते हुए इसे पटना स्थानांतरित किया गया है।

राजकुमार राज ने कहा कि पार्टी सतत संघर्ष, निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ पूरे देश में संगठन विस्तार में जुटी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव समेत विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। नगर निगम चुनाव में भी बड़ी संख्या में रालोजपा कार्यकर्ता मैदान में हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और राजनीतिक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। देशभर के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और कार्यकारिणी सदस्य बैठक में शामिल होंगे। झारखंड से भी विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष इसमें भाग लेंगे।

राजकुमार राज ने दावा किया कि इस बैठक के फैसले खासकर बिहार और झारखंड की राजनीति में पार्टी की मजबूत और अलग पहचान स्थापित करने की दिशा में अहम साबित होंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top