भेलाटांड़ में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, जयकारों से गूंजा इलाका

Advertisements

भेलाटांड़ में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, जयकारों से गूंजा इलाका

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): टाटा सिजुआ के भेलाटांड़ स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार से ग्यारह दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। यज्ञ के निमित विशाल और भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

यज्ञ स्थल से उठी भक्ति की लहर

कलश यात्रा की शुरुआत नर्मदेश्वर शिव मंदिर परिसर से हुई। गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर निकली इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला व कन्याएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। “जय श्री राम” और जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

​श्रद्धालु महिला व कन्याएं कतारबद्ध होकर भेलाटांड, कपुरिया, रूदी, ओलीडीह आदि गांवों का भ्रमण करते हुए बागड़ा स्थित दामोदर नदी के तट पर पहुंचीं, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल (मंदिर प्रांगण) पर संपन्न हुई।
आयोजन समिति के हीरा श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को ब्राह्मण वरण, अग्नि मंथन, मंडप प्रवेश के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा। 28 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति और पहली मार्च को दरिद्र नारायण भोज व मूर्ति विसर्जित किया जाएगा।
आचार्य बालमुकुंद पांडेय, अशोक उपाध्याय और उमा पांडेय यज्ञ संपन्न करा रहे हैं। यजमान कृष्णा नोनियां व उनकी पत्नी माला देवी हैं।

कलश यात्रा में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार(अग्रवाल), जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र महतो, भाजपा के सिनिडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, पार्षद प्रत्याशी सुमन महतो के अलावा कमेटी के हीरा श्रीवास्तव, वीर बहादुर, राजू सिंह, विष्णु चौहान, टिंकू सिंह, बीरू रजक आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top