सैरात दर संशोधन को लेकर बैठक आयोजित

Advertisements

सैरात दर संशोधन को लेकर बैठक आयोजित

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम क्षेत्र में सैरात दर संशोधन के लिए मंगलवार को डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 17 सैरात पार्किंग है। इनमें बरटांड बस स्टैंड, बैंक मोड़ स्थित झरिया टेक्सटाइल मार्केट रोड की दोनों ओर, लिलोरी मंदिर पार्क एवं कतरास बाजार हटिया स्थित पार्किंग एवं स्टॉल (बकरी हट्टा) में बंदोबस्ती नहीं हो पा रही है। जबकि उक्त स्थलों के लिए कई बार विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि उक्त चारों स्थलों के लिए विगत कुछ वित्तीय वर्ष के रेट निकालकर एक बेस रेट तैयार करें। उसे विभाग को भेजें। विभाग से अनुमति मिलने के पश्चात सैरात दर निर्धारित करके, विज्ञापन प्रकाशित कराकर बंदोबस्ती करें।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, नगर आयुक्त  आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी  लोकेश बारंगे, सहायक नगर आयुक्त  शिखा कुमारी, सिटी मिशन मैनेजर अमनदीप, सहायक सोनू कुमार मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top