बहापर्व में भाग लेंगे हेमंत-कल्पना, एसपी ने ली सुरक्षा व्यवस्था का जायजा 

Advertisements

बहापर्व में भाग लेंगे हेमंत-कल्पना, एसपी ने ली सुरक्षा व्यवस्था का जायजा 

डीजे न्यूज, पारसनाथ(गिरिडीह) : संथाल समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला लोकप्रिय त्योहार बहापर्व को लेकर आदिवासी संथाल समाज उत्साहित है। साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक महकमा भी अलर्ट है।

आदिवासी संस्था मरांग बरु के पदाधिकारियों द्वारा पारसनाथ की तलहटी जिसे दिशोम मांझी थान के नाम से जाना जाता है की परिसर में साफ सफाई से लेकर आने वाले मुख्य अतिथि व श्रद्धालुगण की सुविधा के लिए विधिवत व्यवस्था की जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां पूर्व से मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी मंनोज मरांडी, अंचलाधिकारी ऋषिकेश मरांडी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार से कार्यक्रम से सम्बंधित तैयारी का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

20 फरवरी को कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के आगमन को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों संग मधुबन गेस्ट हाउस में बैठक की। साथ ही पूजा स्थल में सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top