पातालेश्वर शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में जुटे श्रद्धालु

Advertisements

पातालेश्वर शिव मंदिर में आयोजित भंडारे में जुटे श्रद्धालु

डीजे न्यूज़, तिसरा(धनबाद): श्री श्री 108 श्री पातालेश्वर शिव मंदिर धाम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बालक भोजन एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी के हराधन महतो, अहलाद महतो ने बताया कि लगभग 40 वर्ष पूर्व इसी स्थान पर खुदाई के दौरान पत्थर में शिवलिंग प्रकट हुए थे। तब से इस जगह पर पूजा पाठ किया जाता है। बाद में एक भव्य मंदिर का भी निर्माण कराया गया। शिव विवाह के साथ ग्रामीणों की आस्था के साथ महाप्रसाद एवं बालक भोजन भी प्रारंभ हुआ। ग्रामीण विक्की कुमार कहते हैं कि यहां पत्थर में 33 कोटी देवी देवता विराजमान है। यहां पर जो भी भक्त आते हैं उनकी मनोकामना भगवान भोलेनाथ पूरी करते हैं। पातालेश्वर महादेव की महिमा अपरंपार है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज सिंह, अहलाद महतो, उमाकांत महतो, अमृत  महतो, जितेन महतो, श्याम कुमार सिंह, फलली  सिंह,  रघुनंदन सिंह, प्रभात सिंह, हराधन महतो, दिनेश पंडित, विमल महतो, छात्रधारी सिंह, बिरंची सिंह,  श्याम कुमार सिंह  सहित पूरे गांव के लोग सक्रिय थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top