Advertisements




मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार पहुंचे सरायढेला

पीड़ित दुकानदारों से मिलकर ढांढस बंधाया
डीजे न्यूज, धनबाद: मेयर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार सोमवार को सरायढेला थाना क्षेत्र के स्टील गेट के समीप स्थित सब्जी बाजार पहुंचे। उन्होंने यहां रविवार देर रात हुई अगलगी की घटना का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत व सुरक्षा उपायों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
संजीव कुमार ने कहा कि सरायढेला सब्जी बाजार में हुई दुखद आगजनी की घटना से मैं बेहद व्यथित हूं। पीड़ित दुकानदारों के साथ खड़ा हूं और प्रशासन से समन्वय कर उन्हें शीघ्र राहत, मुआवजा एवं पुनर्वास दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। संकट की इस घड़ी में किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।




