डॉ रविंद्र राय ने किया डॉ शैलेंद्र चौधरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

Advertisements

डॉ रविंद्र राय ने किया डॉ शैलेंद्र चौधरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम चुनाव के तहत गांधी चौक स्थित अशोका होटल के समीप मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के अस्थायी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रविन्द्र राय द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में चुनावी गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष महादेव दुबे, रंजीत राय (अध्यक्ष), देवराज, पवन शर्मा, आशीष जालान, शाहिल शर्मा, सुरेश मंडल, सौरव, शुभम झा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों में खासा उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

अपने संबोधन में डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि यह कार्यालय आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बेहतर जलापूर्ति सुनिश्चित करने, आधारभूत संरचनाओं के विकास तथा पारदर्शी प्रशासन देने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने और गिरिडीह नगर के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top