



दुमका निकाय चुनाव: भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने किया घोषणा पत्र जारी

डीजे न्यूज, दुमका: दुमका नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अमिता रक्षित ने शनिवार को ए.के. दास रोड स्थित अपने प्रधान चुनावी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में विस्तृत घोषणा पत्र जारी किया।
जारी घोषणा पत्र में दुमका नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संकल्प लिए गए हैं।
इनमें रसिकपुर सहित पूरे शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति का शुद्धिकरण, पाइपलाइन विस्तार एवं प्रत्येक घर तक पेयजल आपूर्ति।
शहर के अंदर से मैलगढ़ा को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरण तथा कचरे से खाद बनाने के संयंत्र की स्थापना।
नगर परिषद क्षेत्र में सम्पूर्ण साफ-सफाई की व्यवस्था, घर-घर से कचरा संग्रहण एवं बाजार क्षेत्रों में दिन-रात सफाई व्यवस्था।
बस स्टैंड के सभी व्यवसायियों की समस्याओं का त्वरित समाधान।
पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाना।
सीवरेज एवं ड्रेनेज व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण कर ग्रीन सिटी,क्लीन सिटी का निर्माण।
होल्डिंग टैक्स एवं पानी टैक्स की अनियमितताओं में सुधार कर उपभोक्ताओं को न्यूनतम शुल्क पर सुविधा उपलब्ध कराना।
ईमानदार नेतृत्व,पारदर्शी प्रशासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद का निर्माण।
नगर परिषद द्वारा निकाली जाने वाली निविदाओं का त्वरित निष्पादन एवं 7 दिनों में कार्यादेश जारी करने का संकल्प।
ऑटो/टोटो का अलग स्टैंड निर्माण एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र सहित शहर में लगने वाले जाम को कम करने की व्यवस्था।
कार्बन पार्क का निर्माण एवं प्रदूषण पर नियंत्रण।
युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का संकल्प।
शहर को जल-जमाव से मुक्त करना।
नगर परिषद क्षेत्र का विस्तार।
जन्म,मृत्यु एवं अन्य प्रमाण-पत्र 7 दिनों के भीतर निर्गत करना।
जलापूर्ति, पोस्ट स्टैंड एवं बिजली के नीचे झूलते तारों को व्यवस्थित करना।
वकालत खाना में प्याऊ, शौचालय निर्माण एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था।
आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराना।
सफाई कर्मियों को ड्रेस कोड एवं समय पर भुगतान सुनिश्चित करना।
रेलवे स्टेशन से कोयला डंपिंग हटाना एवं रसिकपुर सहित पूरे शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना।
टीन बाजार एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर शौचालय का निर्माण।
सफाई कर्मियों की चल रही हड़ताल के संबंध में अमिता रक्षित ने कहा कि सफाई कर्मी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाए तथा उनके मानदेय,भुगतान एवं अन्य मांगों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाए,ताकि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
इस अवसर पर गोड्डा के पूर्व विधायक सह नगर निकाय चुनाव के दुमका प्रभारी अमित मंडल ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य सरकार संभावित हार के डर से चुनाव गैर-दलीय आधार पर करवा रही है तथा ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराना लोकतांत्रिक पारदर्शिता पर प्रश्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि दुमका उपराजधानी होने के बावजूद वर्तमान सरकार में अपेक्षित विकास नहीं हुआ और भ्रष्टाचार चरम पर है।दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती अमिता रक्षित को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।
प्रेसवार्ता में गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल,भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल,भाजपा समर्थित प्रत्याशी अमिता रक्षित,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजुला मुर्मू,नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा,भाजपा मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू मौजूद रहे ।




