शेखर अग्रवाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विधायक अरूप ने किया

Advertisements

शेखर अग्रवाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विधायक अरूप ने किया

डीजे न्यूज, धनबाद: एल सी रोड सम्राट कम्युनिकेशन की आवासीय कार्यालय में शनिवार शाम नगर निगम चुनाव के मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए। विधायक अरूप चटर्जी ने चंद्रशेखर अग्रवाल के पहले मेयर कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि धनबाद नगर निगम को विकास का एक मॉडल दिया।
मेयर प्रत्याशी शेखर अग्रवाल ने कहा कि पिछले कार्यकाल में धनबाद नगर निगम में विकास की एक नई पहचान दी और इस पहचान के तौर पर धनबाद नगर निगम के कुछ अधूरे सपने है। अगर जनता का पूर्ण सहयोग मिला तो तमाम समस्याओं और विकास के अधूरे सपना निश्चित रूप से पूरा करने का प्रयास करूंगा। उद्घाटन की शुरुआत कॉमरेड एके राय के फोटो पर माला एवं पुष्प अर्पित कर  किया गया। उद्घाटन समारोह में सम्राट चौधरी, सुभाष चटर्जी, विजय कुमार पासवान, राणा चट्टराज, नरेश पासवान, विश्वजीत राय, कल्याण चक्रवर्ती, कल्याण घोषाल, जयदीप बनर्जी, औरंगजेब खान, उमेश पासवान, नागेंद्र राय, दिनेश मंडल, गुड्डू रजक, सुभोदिप बनर्जी, अभिक घोष, गौरांग मंडल, दिलीप राम, रंजीत दास, आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top