डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने कबीर ज्ञान मंदिर में गुरु मां से लिया आशीर्वाद
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कर आम नागरिकों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कबीर ज्ञान मंदिर में पूज्य गुरु मां से आशीर्वाद प्राप्त किया।
डॉ.
चौधरी ने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत कर समर्थन का भरोसा जताया। डॉ. चौधरी ने कहा कि स्वच्छ, व्यवस्थित और विकसित गिरिडीह का निर्माण उनका संकल्प है तथा वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।