संजीव सिंह ने बाबूडीह से पुटकी तक चलाया जन आशीर्वाद अभियान 

Advertisements

संजीव सिंह ने बाबूडीह से पुटकी तक चलाया जन आशीर्वाद अभियान

डीजे न्यूज, धनबाद : मेयर प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव सिंह ने शनिवार को बाबूडीह, पांडर पाला, मटकुरिया, गोधर, केंदुआ, करकेंद, कुस्तौर एवं पुटकी समेत अनेक क्षेत्रों में सघन एवं तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। सुबह से देर शाम तक चले इस दौरान हर क्षेत्र में उत्साह देखने को मिला।

जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। धनबाद का मेयर कैसा हो – संजीव सिंह जैसा हो के नारे समर्थकों ने लगाए। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं व्यापारी वर्ग सहित हर तबके के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और अपार स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद दिया।

जनसंपर्क के दौरान संजीव सिंह ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं की मजबूती एवं पारदर्शी प्रशासन का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि धनबाद के भविष्य को नई दिशा देने का अवसर है।

दौरे के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया। जनता का उमड़ता समर्थन यह संकेत दे रहा है कि शहर बदलाव, विकास और मजबूत नेतृत्व की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने को तैयार है।

संजीव सिंह ने सभी क्षेत्रों की जनता के प्रेम, विश्वास और आत्मीय सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनका सर्वोच्च दायित्व है और धनबाद के समग्र विकास के लिए वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top