अपराध नियंत्रण व अड्डाबाजी के रोकथाम को सिटी हॉक्स का फ्लैग मार्च

Advertisements

अपराध नियंत्रण व अड्डाबाजी के रोकथाम को सिटी हॉक्स का फ्लैग मार्च

डीजे न्यूज, धनबाद: अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अड्डाबाजी के विरुद्ध धनबाद पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। इसी उद्देश्य के तहत बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार के निर्देश पर धनबाद जिले के व्यस्त एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सिटी हॉक्स की टीम द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) सुमित कुमार ने किया।

फ्लैग मार्च के दौरान हीरापुर, स्टेशन रोड, बैंक मोड़, धनसार चौक, नया बाजार, सिटी सेंटर, मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग, स्टील गेट, सरायढेला, पुलिस केंद्र सहित अन्य प्रमुख इलाकों में सघन गश्त की गई। पुलिस की मौजूदगी से शहर में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ और आम नागरिकों में भरोसा बढ़ा।

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनज़र जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लोगों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि अड्डाबाजी के विरुद्ध धनबाद पुलिस पूरी तरह सक्रिय है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में गश्त और निगरानी को और सख्त किया जाएगा, ताकि जिले में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। डीएसपी सुमित कुमार ने नागरिकों से अपराध नियंत्रण में सहयोग की अपील करते हुए किसी भी घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय थाना अथवा डायल 112 पर पुलिस को देने की अपील भी की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top