पटेल सेवा संघ ने मेयर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव को दिया समर्थन

Advertisements

पटेल सेवा संघ ने मेयर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव को दिया समर्थन

डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ की बैठक बुधवार को आयोजित की गई । बैठक में सर्वसम्मति से महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद घोषणा की गई कि पटेल सेवा संघ भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को अपना समर्थन देती है।
बैठक में एस. के. सिन्हा (पलटन बाबू), मनोज कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिन्हा, सचिव डॉ. एस. के. कश्यप,  विजेंद्र कुमार,  शैलेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, शत्रुघ्न कुमार, सौरव कुमार सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संजीव कुमार ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाई और बेटा बनकर हर सुख-दुख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। धनबाद के समग्र विकास और जनसेवा को ही अपना संकल्प मानता हूं। हर वक्त आम जनता के लिए उपलब्ध रहूंगा।
एस. के. सिन्हा (पलटन बाबू) ने कहा कि
“संजीव कुमार एक ईमानदार, कर्मठ एवं जमीनी प्रत्याशी हैं। उनका अब तक का सामाजिक और सार्वजनिक जीवन जनसेवा को समर्पित रहा है। धनबाद के सर्वांगीण विकास, स्वच्छ प्रशासन और पारदर्शिता के लिए हम सभी एकजुट होकर संजीव कुमार को समर्थन दे रहे हैं। धनबाद को अब मजबूत, ईमानदार और विकासशील नेतृत्व की आवश्यकता है।
संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिन्हा ने कहा कि, शहर के आमलोगों आवश्यकताओं को भाजपा समर्थित प्रत्याशी ही मेयर बनने के बाद समझ सकता है और संजीव कुमार के नेतृत्व में निश्चित रूप से नया धनबाद बनेगा।
सचिव डा. एस के कश्यप एवं मनोज कुमार सिंह ने कहा कि
“धनबाद नगर निगम को विकास की नई दिशा देने के लिए संजीव कुमार सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। उनका सरल स्वभाव, जनता से सीधा संवाद और सेवा भाव उन्हें विशेष बनाता है। अखिल भारतीय पटेल सेवा संघ पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है और उनकी जीत सुनिश्चित करने हेतु हर संभव सहयोग करेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top