



सरकारी भवन को कब्जा मुक्त कर किया सील

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने सरकारी भवन पर अवैध कब्जा करने वाले के विरुद्ध कड़ा कदम उठाते हुए उक्त भवन को सील करा दिया है। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले को उक्त भवन से अपना सामान 24 घंटे के अंदर हटा लेने का आदेश दिया है।
दरअसल, मीडिया के माध्यम से उपायुक्त को जानकारी मिली कि बाघमारा प्रखंड के राजगंज विद्युत सब-स्टेशन के समीप स्थित सरकारी भवन पर किसी व्यक्ति ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया है।
सूचना मिलते ही उपायुक्त ने बाघमारा के प्रखंड विकास पदाधिकारी लक्ष्मण यादव को मामले की त्वरित जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। तत्पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यह भवन कृषि प्रशिक्षण केंद्र का है। किसी श्यामाकांत अग्रवाल तथा कुणाल गोयल द्वारा इस सरकारी भवन पर अतिक्रमण कर उसका उपयोग किया जा रहा है।
इसके बाद उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को बाघमारा प्रखंड के राजगंज पंचायत के पंचायत सचिव ने अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे के अंदर अपना सामान हटा लेने और भवन खाली करने का नोटिस तमिला कर भवन को सील कर दिया।




