बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, तीन जख्मी

Advertisements

बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर, तीन जख्मी

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): धनबाद- बोकारो मुख्य मार्ग में महुदा थाना क्षेत्र के भुरूंगिया कांटाघर चौक के पास बुधवार को बाइक सवार ने साइकिल को टक्कर मार दी। घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
बाइक पर सवार दो युवक धनबाद की ओर से आ रहे। उक्त चौक के पास तेज रफ्त्तार बाइक ने  साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद साइकिल सवार वहीं सड़क पर ही गिर  गया जबकि बाइक सवार दोनों युवक  कई मीटर दूर घसीटते हुए गिरे। बताया जाता है कि तीनों जख्मी महुदा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। नागरिकों  ने भुरूंगिया कंटाघर चौक पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बेरिकेट लगाने की मांग पुलिस से की है। साथ ही ट्रैफ़िक पुलिस की तैनाती करने की भी मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top