पंडित दीनदयाल की जीवनी, विचारधारा व दर्शन आज भी प्रासंगिक: ज्ञान रंजन सिन्हा

Advertisements

पंडित दीनदयाल की जीवनी, विचारधारा व दर्शन आज भी प्रासंगिक: ज्ञान रंजन सिन्हा

डीजे न्यूज, धनबाद : अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सह समर्पण दिवस बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार की अध्यक्षता में सादगी पूर्वक मनाया गया।  इस बार समय प्रबंधन और ड्रेस कोड निर्धारित किया गया था । सभी गले में केशरिया रंग की गमछा लिये हुए उपस्थित रहे । निर्धारित समय पर नहीं आने वालों को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया गया । संचालन कार्यक्रम के संयोजक राजेश चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक रतिरंजन गिरि ने किया ।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा एवं राकेश तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी, विचारधारा एवं दर्शन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला  । जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार एंव निर्वतमान जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने भी समारोह को सम्बोधित किया । कार्यक्रम में पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास महतो, जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद महतो, बलदेव महतो, महामंत्री मनोज मिश्रा, धरणीधर मंडल, आशीष मुख़र्जी, प्रकाश बाऊरी, कविता वर्णवाल, नीलकंठ रवानी, दिनेश सिंह, विपिन दा, ज़हीर अंसारी, परेश चन्द्र दास, अरविंद पाठक, अरविंद खत्री, विरंची सिंह, पिंकू महतो, राघव तिवारी, अजय साहनी, विकाश चंद्रा, दरबारी मोहली,भीम लाल भंडारी, गोविंद टुडू, अजित कुम्भकार, संजीत महतो, सत्यम महतो, गुहिराम पाल, पंकज कुमार सिंह, खगेन महतो आदि ने भाग लिया ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top