पंचायत प्रतिनिधि और कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

Advertisements

पंचायत प्रतिनिधि और कर्मियों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चार दिनी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हुआ। राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान (आरजीएसए) अंतर्गत आयोजित शिविर में मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षकों ने पंचायत डिजिटाइजेशन, सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की विधि पर विस्तृत प्रकाश डाला। प्रशिक्षक के रूप में सचिन मंडल एवं मोहम्मद जाहिद हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top