प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू सोमवार से बासुकीनाथ व दुमका में शहर की सरकार बनाने के लिए करेंगे मंथन

Advertisements

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू सोमवार से बासुकीनाथ व दुमका में शहर की सरकार बनाने के लिए करेंगे मंथन

डीजे न्यूज, दुमका :

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू का दुमका जिला प्रवास कार्यक्रम निर्धारित है। इस प्रवास के अंतर्गत नगर निकाय चुनाव से संबंधित विषयों पर प्रबंधन समिति के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इसी क्रम में सोमवार को संध्या 5:30 बजे, गणपति पैलेस, बासुकीनाथ में बासुकीनाथ नगर पंचायत प्रबंधन समिति के साथ बैठक आयोजित होगी।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का दुमका स्थित सुविधा होटल में रात्रि विश्राम होगा।

मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय, दुमका (भागलपुर रोड) में दुमका नगर परिषद प्रबंधन समिति के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

उक्त बैठकों में नगर निकाय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं पार्टी के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top