बूथ स्तर तक मजबूती से जुटे कार्यकर्ता : संजीव कुमार

Advertisements

बूथ स्तर तक मजबूती से जुटे कार्यकर्ता : संजीव कुमार

डीजे न्यूज, धनबाद:
धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के प्रत्याशी संजीव कुमार की जीत सुनिश्चित करने को लेकर रविवार को धनबाद महानगर भाजपा  के विभिन्न मंडलों एवं वार्डों में बूथ अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार कई मंडलों में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि धनबाद के सर्वांगीण विकास, स्वच्छ एवं पारदर्शी नगर निगम प्रशासन के लिए भाजपा की जीत आवश्यक है। प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूती से जुट जाए, ताकि भारी मतों से ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित हो सके।
कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रत्याशी संजीव कुमार को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top