



जोगता में आर्टिका और टोटो में टक्कर, तीन जख्मी

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): जोगता-कपुरिया मुख्य सड़क पर भेलाटांड़ बस्ती के समीप शनिवार रात आर्टिका वाहन और टोटो के बीच टक्कर हो गई। घटना में रामपुर निवासी रवि बनर्जी उर्फ भानु व उसकी पत्नी रेणु बनर्जी जख्मी हो गए। टोटो चालक भी जख्मी हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मियों को भेलाटांड़ फीडर अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए असर्फी अस्पताल धनबाद भेज दिया गया। रवि की पत्नी के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई है। रवि और उसकी पत्नी को आईसीयू में रखा गया है। परिजनों के मुताबिक रवि की पत्नी तीन माह की गर्भवती है। आर्टिका और टोटो क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पाकर पुलिस गटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई।

रवि अपनी पत्नी और बच्ची के साथ टोटो में सवार होकर जोगता की ओर से रामपुर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार आर्टिका ने टोटो को अपनी चपेट में ले लिया।




