देवरी के देव पहाड़ी से निकली भव्य कलश यात्रा 

Advertisements

देवरी के देव पहाड़ी से निकली भव्य कलश यात्रा 

शिवरात्रि पर नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह रामलीला का होगा आयोजन

डीजे न्यूज, देवरी, गिरिडीह : देव पहाड़ी मठ में शिवरात्रि के अवसर पर नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ सह रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को मठाधीश गौरवानंद जी महराज और उदितानंद जी महराज के संयुक्त नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा देव पहाड़ी मठ से देवपहाड़ी, मकडीहा आदि गांवों से होते हुए करमा नदी तक पहुंची, जहां काशी से आए यज्ञाचार्य अमितोष द्विवेदी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जलाभिषेक किया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल तक पहुंची और कार्यक्रम का समापन किया गया।

मठाधीश गौरानंद जी महराज ने बताया कि उक्त कार्यक्रम लगातार नो दिनों तक चलेगा, जिसमें आकर्षक रामलीला का मंचन किया जाएगा। दसवें दिन भव्य भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

इस अवसर पर अभिमन्यु तिवारी, सुरंजन सिंह, बसंत तिवारी, प्रमुख पति अजय राय, पंकज राय, वकील साव, सच्चिदानंद राय, भोगता पंकज राम, मधुसूदन राय, अजय राय, उदय राय, सुनील राय, विजयनंदन तिवारी आदि कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top