



इलाज के दौरान गमहारडीह निवासी संजय की मौत

शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
डीजे न्यूज, जमुआ(गिरिडीह):जमुआ देवघर मुख्य मार्ग स्थित सुखलजोरिया के पास सड़क के किनारे जख्मी हालत में पड़े मिले गमहारडीह गांव निवासी 50 वर्षीय संजय सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गई। गिरिडीह ओर धनबाद प्रशासन के सहयोग से देर रात्रि में ही बोर्ड गठित कर वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के शनिवार सुबह शव को गांव लाया गया। शव गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोग दहाड़ मार मार कर रोने लगे। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। थाना प्रभारी सोनु कुमार साहू, प्रमुख पति अजय राय, जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, कपिलदेव राय आदि कई लोग मृतक के घऱ पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दिया । बताते चलें कि मृतक संजय कुमार सिंह बीते बुधवार देर शाम को घायल अवस्था में थाना क्षेत्र के सूखल जोरिया के पास मिला था। आनन फानन में इलाज के लिए मन्नत हॉस्पिटल जाल खरीयोडीह लाया गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह ले फिर धनबाद रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया।




