प्री बोर्ड टॉपर्स को किया गया सम्मानित

Advertisements

प्री बोर्ड टॉपर्स को किया गया सम्मानित

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुराईडीह में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा अष्टम के प्री बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को मेडल देकर सम्मानित किया गया। वर्षा कुमारी, रानी कुमारी और अनिकेत कुमार ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष गुंजरी देवी, उपाध्यक्ष कुंती देवी , प्रधानाध्यापिका रेखा सिन्हा, संजू सिन्हा, रेखा कुमारी, श्रवण कुमार महतो, दीपक कुमार ठाकुर, विनोद महतो ,कपिल देव रवानी, सुनील रवानी सहित अन्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top