पीएम श्री उ. उ. विद्यालय सुन्दरपहाड़ी में शिक्षक अशोक दास को दी गई भावभीनी विदाई

Advertisements

पीएम श्री उ. उ. विद्यालय सुन्दरपहाड़ी में शिक्षक अशोक दास को दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : पूर्वी टुंडी स्थित पीएम श्री उ. उ. विद्यालय, सुन्दरपहाड़ी में शनिवार को शिक्षक अशोक कुमार दास के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार द्वारा उनके 38 वर्षों के दीर्घकालीन शैक्षणिक सेवा और योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम का मंच संचालन चौहन राम ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक अशोक कुमार दास ने अपने लंबे सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में उपस्थित शिक्षकों में चरकू हांसदा, राजीव देव, महेश्वर दास, बद्री प्रसाद सिंह, किशोर दास, मनोज दास, रंजीत मुर्मू, आरिफ अंसारी, शरत श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर पंडित, सुरेश गंंजू, राजेश सिंह, राजकुमारी चुन्नी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल भावुक और सम्मान से परिपूर्ण रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top