


शिक्षिका की विदाई पर छात्राएं हुई भावुक, आंखें हो उठी नम

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पूर्वी टुंडी
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पूर्वी टुंडी में बीते 10 वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर सेवा दे रहीं शिक्षिका कविता कुमारी को शनिवार को विद्यालय परिवार द्वारा समारोह आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शिक्षिका कविता कुमारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान को विद्यालय हमेशा याद रखेगा और उनकी कमी लंबे समय तक खलेगी। विदाई समारोह के दौरान छात्राएं भावुक हो उठीं और कई की आंखें नम हो गईं।
कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी प्रिय शिक्षिका के सम्मान में भावनात्मक कविता एवं गीत प्रस्तुत कर माहौल को और भी भावुक बना दिया।
समारोह में मुख्य रूप से वार्डन लुईस हेम्ब्रम, बीपीओ सुजीत महतो, अजीत मिश्रा, शिक्षिका रचना कुमारी, साक्षी कुमारी, सुरेश हांसदा सहित छात्राओं के दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।




