बलियापुर क्षेत्र में सुरजाही पूजा की धूम

Advertisements

बलियापुर क्षेत्र में सुरजाही पूजा की धूम

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):रखीतपुर, मोदीडीह, कालीपुर समेत अन्य कई गांव में शनिवार को सुर्याही पूजा का आयोजन किया गया। सुरजाही अखाड़े पर भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की गई । इस दौरान भगवान सूर्य को अर्ध प्रदान किया गया। पूजा अर्चना के पश्चात पूजा अखाड़े पर भोज का आयोजन किया गया। झाराबारा के साथ पूजन का समापन हो गया। हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष के शनिवार के मौके पर क्षेत्र में सूरजाही पूजा आयोजित किया जाता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top