Advertisements




परघा में भजन संध्या का आयोजन, भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): परघा स्थित राजवाड़ी प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय सरस्वती पूजा के सातवें दिन शुक्रवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। धनबाद के भजन गायक हेमंत दुबे ने बेहतरीन भजनों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। भाजपा नेत्री तारा देवी एवं भाजपा के युवा नेता जगदीश रवानी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अतिथियों ने भी घंटो भजनों का आनंद उठाया। पूजा व मेला को संपन्न करने के लिए पूजा कमेटी के सदस्य एवं गांव के युवा काफी सक्रिय हैं।




