नामांकन प्रक्रिया शुरू, गिरिडीह जिले के सभी नगर निकायों में पहले दिन नाम निर्देशन शून्य

Advertisements

नामांकन प्रक्रिया शुरू, गिरिडीह जिले के सभी नगर निकायों में पहले दिन नाम निर्देशन शून्य

डीजे न्यूज, गिरिडीह :

नगरपालिका आम चुनाव 2026 के तहत जिले के सभी नगर निकायों में आज से नाम निर्देशन (नामांकन) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि पहले दिन गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत में नाम निर्देशन शून्य रहा।

मीडिया कोषांग से जारी जानकारी के अनुसार, गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए भी एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ, जबकि नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री जारी रही।

जानकारी के अनुसार गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 01 से 36 तक विभिन्न वार्ड समूहों में कहीं भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं बड़की सरैया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 12 तथा धनवार नगर पंचायत के वार्ड संख्या 01 से 11 में भी पहले दिन नामांकन शून्य रहा।

हालांकि इस दौरान नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री होती रही। गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए 05 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं वार्ड 01 से 09 में 23, वार्ड 10 से 18 में 18, वार्ड 19 से 27 में 17 (महिला 03, पुरुष 14) नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई।

बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड 01 से 06 के लिए 10 तथा वार्ड 07 से 12 के लिए 05 नाम निर्देशन पत्र बिके। धनवार नगर पंचायत में वार्ड 01 से 06 के लिए 07 (महिला 03, पुरुष 04) और वार्ड 07 से 11 के लिए 09 (महिला 05, पुरुष 04) नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री दर्ज की गई।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि आगे के दिनों में नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी और प्रत्याशी निर्धारित तिथि तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल कर सकेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top