एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में आंचल को कांस्य पदक

एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में आंचल को कांस्य पदक

डीजे न्यूज, धनबाद: एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन इंफाल मणिपुर में 14 से 18 जनवरी तक आयोजित की गई । इस प्रतियोगिता में झारखंड शिक्षा विभाग की ओर से झारखंड दल में शामिल धनबाद की आंचल ने 75 किलो भार वर्ग में कांस्य  पदक जीतकर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। आंचल  ङीएवी मॉडल की छात्रा है।
आंचल की इस सफलता पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, खेल प्रेमियों में खुशी का इजहार करते हुए उसे बधाई दी है। बधाई देने वालों में
जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, शिक्षा अधिकारी आयुष कुमार , एडीपीओ आशीष कुमार, एपीओ अशोक पांडे , जिला खेल कुसंग के अशोक कुमार, प्रशांत सिंह, मानसिंह, अमित कुमार सिंह एवं जिला संघ के अध्यक्ष तेज प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, सचिव दिनेश यादव, ब्रह्मदेव यादव , राहुल आनंद , पलविंदर सिंह, मंटू पांडे, कृष्ण यादव, अभिमन्यु कुमार, खुशबू कुमारी, शुभम रजक, भीम कुमार, बेबी कुमारी, कुसुम महतो, धनबाद पब्लिक स्कूल के खेल शिक्षक शशिकांत पांडे एवं तमाम खेल प्रेमी शामिल हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top