Advertisements




झारखंड बांग्ला भाषा संघर्ष समिति ने नेताजी सुभाष को अर्पित की श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड बांग्ला संघर्ष समिति के तत्वावधान में नया बाजार स्थित सुभाष चौक में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गयी। समिति सदस्यों ने नेताजी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के जिला अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की राजनीतिक सूझबूझ एक मील का पत्थर साबित हुआ और क्रांति को आगे बढ़ाने के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी। आजाद हिंद फौज उनकी नैतिक क्षमता ने ब्रिटिश फौजियों को धूल चटा दिया। कार्यक्रम में कल्याण भट्टाचार्य, सुशोभन चक्रवर्ती, राणा चट्टराज, कल्याण चक्रवर्ती, दिनेश कुमार,जयदीप बनर्जी, मिंटू दास आदि शामिल थे।



