Advertisements



नितिन नबीन का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संगठन के लिए नए अध्याय की शुरुआत : रागिनी सिंह 

डीजे न्यूज, धनबाद : झरिया विधायक रागिनी सिंह ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
रागिनी सिंह ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना संगठन के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो सुदृढ़ नेतृत्व, स्पष्ट दृष्टि और सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन, कार्यकर्ता और समन्वय की परंपरा और अधिक मजबूत होगी।
झरिया विधायक ने आगे कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में पार्टी नए आयाम स्थापित करेगी।



