



नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और राष्ट्रनिर्माण को मिलेगी नई दिशा : ढुलू महतो

भाजपा संगठन को मिला अनुभवी मार्गदर्शक
डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता एवं दूरदर्शी जननेता नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर धनबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ढुलू महतो ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद ढुलू महतो ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नितिन नबीन का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन संगठन, सुशासन और राष्ट्रहित को समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में पार्टी को न केवल वैचारिक मजबूती मिलेगी, बल्कि संगठनात्मक दृष्टि से भी भाजपा और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनोन्मुखी बनेगी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की पहचान एक ऐसे नेता के रूप में है, जिन्होंने कार्यकुशलता, पारदर्शिता और परिणामोन्मुखी प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा तथा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना और अधिक प्रभावी रूप से धरातल पर उतरेगी। सांसद महतो ने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। साथ ही गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए पार्टी की नीतियां और योजनाएं अधिक प्रभावशाली ढंग से लागू होंगी। अंत में उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनके नेतृत्व से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा के पथ पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे तथा एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। बधाई देने वालों में नितिन भट्ट, संजय झा,मिल्टन पार्थ सारथी, सुनील चौधरी,अशोक सिंहा,उमेश यादव,अभिषेक पांडे, शशि प्रकाश, बॉबी पांडे, विनय शर्मा शामिल थे।



