


















































रामपुर में दो दिनी धार्मिक अनुष्ठान का समापन

विधायक शत्रुघ्न ने मां रक्षा काली के दरबार में माथा टेका, भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने जुटी भीड़
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): कंचनपुर पंचायत के रामपुर स्थित मंदिर में मां रक्षा काली की नई प्रतिमा स्थापना को लेकर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन सोमवार को हुआ। रविवार देर रात तक चले पूजनोत्सव के दौरान मां की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मां के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटी।
देर रात बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मंदिर पहुंचे और मां रक्षा काली के दरबार में माथा टेका। उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक के साथ भाजपा के सिनीडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव, जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, मुखिया यशोदा देवी सहित अन्य थे।
समापन बेला में सोमवार दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया। लोगों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। पूजनोत्सव को सफल बनाने में समाज के हर तबके ने सक्रिय भूमिका निभाई।



