सेनादिवस: जवानों को किया सम्मानित

Advertisements

सेनादिवस: जवानों को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: ‘सेनादिवस’ के उपलक्ष्य में   जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर तैनात झारखंड पुलिस के जवानों को सम्मानित किया गया। साथ ही लोगों के बीच सेना की गाथा सुनाया गया और युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा में तत्पर होने के प्रेरित किया। झारखंड पुलिस के जवानों ने जय धरती मां फाउंडेशन की सेना के प्रति समर्पित भावना को देख कर कहा कि फाउंडेशन की 15 वर्षों की सफल यात्रा ही देश की गरिमा को सम्मानित करती है। आज जय धरती मां फाउंडेशन अतंरराष्ट्रीय पटल नाम अपना नाम दर्ज करवा रही है।
इनके धरातलीय स्तर के द्वारा होने वाले कार्यों को जब सामने से देखते हैं तब आप भाव विभोर हो जायेंगे। चाहे वो कृषि क्षेत्र में, पर्यावरण संरक्षण में, ग्रामीण आदिवासी विकास कार्य, समाजिक जागरूकता अभियान, शिक्षा जागरूकता अभियान हो सभी कार्यों में सफल रुप से प्रयासरत है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top