देवघर पहुंचे विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष व सदस्य, उपायुक्त और एसपी ने किया स्वागत

देवघर पहुंचे विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष व सदस्य, उपायुक्त और एसपी ने किया स्वागत

डीजे न्यूज, देवघर : झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों के देवघर आगमन पर रविवार को जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया। देवघर परिसदन में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर और उप विकास आयुक्त ने समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का बुके भेंट कर स्वागत किया और उन्हें ‘जोहार’ कहा।

इस अवसर पर लोक लेखा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के साथ समिति के सदस्य एवं बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, मनोहरपुर विधायक जगत मांझी तथा कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी मौजूद रहे।

जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के देवघर आगमन को लेकर परिसदन में औपचारिक स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top