अभिजीत सिंह हत्याकांड में दो गिरफ्तार, पुलिस ने कराई परेड

अभिजीत सिंह हत्याकांड में दो गिरफ्तार, पुलिस ने कराई परेड

डीजे न्यूज, धनबाद: बीते 19 अक्टूबर को नावाडीह स्थित एक होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद और मारपीट के बाद झरिया के अभिजीत सिंह की हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपित सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को परेड कराई। इसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मालूम हो कि मारपीट कर अभिजीत को ज़ख़्मी कर दिया गया था। इलाज के दौरान अभीजीत की मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर धनबाद पुलिस ने पांच युवकों को आरोपी बनाया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार छापेमारी कर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को हिरासत में लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top