विधायक राज ने बांटे कंबल, हर संभव सहयोग करने का दिया भरोसा
डीजे न्यूज, धनबाद: मनईटांड़ स्थित सिंघाड़ा तालाब, गांधीनगर, कुम्हारपट्टी (मनईटांड़) एवं जटूडीह–मुनिडीह क्षेत्रों में मंगलवार को कंबल वितरण किया गया। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक राज सिन्हा ने लाभार्थियों से बातचीत किया और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मनईटांड़ मंडल अध्यक्ष इंद्रभूषण कुशवाहा, धनबाद प्रखंड मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अजय नारायण लाल, विभा रानी सिंह, मौसम सिंह, चुन्ना सिंह, दीपक गुप्ता, शीशम राउत, जीत सोनी लाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, पंचायत समिति सदस्य रेणुका सिंह, मुखिया रमेश सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहे।