Advertisements
























































स्वदेशी भावना, स्वास्थ्य तथा राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर रन फॉर स्वदेशी दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी उत्साह के साथ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डाक्टर निलेश कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानन्द जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके उपदेशों का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वदेशी भावना, शारीरिक स्वास्थ्य तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत बनाने की जरूरत बताया । मौके पर प्रोफेसर रमेश सरदार, प्रोफेसर रजनी बारा, डॉक्टर सुरेश सिंह मुंडा, डॉ श्याम किशोर प्रसाद, डॉ अशोक कुमार चौबे, डॉक्टर भावना कुमारी, डॉ सचिन कुमार के अलावा कॉलेज के कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।



