























































दुमका में भाजपा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

डीजे न्यूज, दुमका :
नगर स्थित स्वामी विवेकानंद जी की आदमकद प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी केवल एक संत ही नहीं, बल्कि भारत की आत्मा के उद्घोषक थे। उन्होंने युवाओं में आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण की चेतना जगाई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने तथा एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डॉ० अंजुला मुर्मू, विवेकानंद रॉय, दीपक स्वर्णकार, ओम केशरी, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, मनोज सिंह, बबलू मंडल, गुंजन मरांडी, अखिलेश सिंह, अनुज आर्य, मार्शल ऋषिराज टुडू, संतोष साह, दिनेश सिंह, श्रीधर दास, मनीष कुमार, मनोज सिंह पहाड़िया, रंजीत सिंह, प्रेम साह, अमन राज, नरेश चंद्रवंशी, आनंद कुमार, संजय कुमार, दीप्तांशु कोचगवे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



