प्रो. विनीता के वनभोज में जुटे भाजपाई, बाबूलाल का जन्मदिन भी मनाया 

Advertisements

प्रो. विनीता के वनभोज में जुटे भाजपाई, बाबूलाल का जन्मदिन भी मनाया 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने रविवार को खंडोली डैम में वनभोज कार्यक्रम सह बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो विनीता कुमारी के द्वारा आयोजित किया गया था। वनभोज में संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।

वनभोज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें कलाकारों ने भक्ति गीत से समां बांध दिया।

वनभोज में भाजपाईयों ने केक काटकर प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन मनाया। निर्भय शाहाबादी ने कहा कि वनभोज से संगठन मजबूत होता है। ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से कार्यकर्ता और अधिक मजबूती से एक दूसरे के साथ खड़े रहेंगे। प्रो विनीता ने कहा कि प्रत्येक वर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर सभी को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करती हूं। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर पासवान, प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, डॉ श्रवण कुमार, डॉ मनीषकांत, सावित्री देवी, डॉ शैलेन्द्र चौधरी, संत कुमार लल्लू, संदीप डंगायच, प्रमोद सिंह, लखन लाल मोदी, संगीता सेठ, गुड़िया देवी, नीतू शोला, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, नगर मंत्री समीर दीप, अमित आर्या, पवन कंधवे, सुरेश गुप्ता, नितिन के सहित कई लोग शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top