सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: भाजपाइयों ने शिवालयों में किया पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक भारत की आत्मा, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: विधायक राज सिन्हा

Advertisements

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: भाजपाइयों ने शिवालयों में किया पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक

भारत की आत्मा, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: विधायक राज सिन्हा

डीजे न्यूज, धनबाद: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर धनबाद के भाजपाइयों ने शनिवार को विभिन्न शिवालयों में सामूहिक मंत्र जाप किया। साथ ही पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने हीरापुर डी.एस. कॉलोनी मोड़ स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक किया । पूजा उपरांत उन्होंने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हज़ार वर्षों की वह श्रद्धा, जो कभी टूटी नहीं, कभी झुकी नहीं। विनाश, भय और समय के पार भी सनातन आस्था अडिग रही। मोहम्मद गजनी द्वारा किए गए सोमनाथ विध्वंश के प्रयास को आज 1000 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन सोमनाथ तब भी अटल था, आज भी अटल है और सदा अटल रहेगा।
विधायक राज सिन्हा ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पावन अवसर पर आज धनबाद महानगर ही नहीं पूरे देश में लोग शिवालयों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। विभिन्न शिवालयों में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चारण कर रहे हैं। यह आयोजन सनातन संस्कृति, राष्ट्रगौरव और आत्मसम्मान के प्रति हमारी अटूट निष्ठा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि सोमनाथ की पुनर्स्थापना और उसकी अखंड परंपरा यह संदेश देती है कि भारत की सांस्कृतिक चेतना को कोई भी शक्ति समाप्त नहीं कर सकती।
विधायक सिन्हा ने कहा कि
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सनातन परंपरा, ऐतिहासिक एकता और अटूट आध्यात्मिक आस्था का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व उस दृढ़ विश्वास और एकजुटता का स्मरण कराता है, जिसे हमने हजार वर्ष पूर्व आक्रांताओं के बर्बर आक्रमणों के बीच भी अक्षुण्ण बनाए रखा।
आज यह पावन पर्व सम्पूर्ण भारतवर्ष में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
विधायक के साथ रुद्राभिषेक पूजा में जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता ,हुल्लास दास, सत्येंद्र मिश्रा, निर्मल प्रधान, रंजय सिंह, रूमकी गुप्ता, मनोज मालाकार आदि बैठे थे।
इस अवसर पर सत्येंद्र ओझा, अमरजीत कुमार,अप्पू सिंह, राजू मालाकार, रणविजय सिंह, टिंकू साव, किरण सिंह, संजय गोस्वामी, मनीष पांडेय मिठू, रवि सिन्हा, डिंपू लाला, मनोज रिंकू सिन्हा, अजय मालाकार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top