जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): लायंस क्लब की ओर से शनिवार को बलियापुर बाजार में फूड फॉर हंगर कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री से भरी पैकेट का वितरण किया गया। इस दौरान दर्जन से भी अधिक लोगोंं को चावल, आटा, चीनी, चाय पत्ती, सरसों तेल, नमक, आलू, हल्दी आदि खाद्य सामग्री दिया गया। मौके पर क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी, सचिव शंकर रविदास, गिरधारी लाल अग्रवाल, अशोक श्रीवास्तव, दिलीप दत्त, अंकित आदि थे।